राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में पेयजल संकट 6 माह गुजर जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड की ग्राम पंचायत डाबर कला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले छह माह से जल जीवन मिशन योजना के तहत नल कनेक्शन में से नल नहीं आ रहा है जिससे विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है विद्यालय में एक कुआं स्थित है जिसमें पानी क्लोराइड युक्त है जो पीने योग्य नहीं है पेयजल संकट के कारण विद्यालय में टैंकर से पानी की सप्लाई करवा रहे हैं एक टैंकर दो दिन ही चलता है पेयजल संकट के कारण विद्यालय में आर्थिक भार उत्पन्न हो रहा है उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है मीठे पानी के अभाव में विद्यालय का नामांकन कम हो रहा हैअतः जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाया जाए और पेयजल संकट से निजात दिलाई जाए।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *