देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा जुलाई 2026 हेतु प्रवेश आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रखी गई है। उक्त जानकारी देते हुए अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय, देवली के मुख्य समन्वय प्रो. पूरणमल वर्मा द्वारा बताया गया कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में विभिन्न एम.ए. (स्नातकोत्तर) बी.ए./बी.एससी. ( स्नातक) व डिप्लोमा तथा प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चालू है। उक्त कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश हेतु विद्यार्थी अपनी आई0डी0 के माध्यम से निर्मित डेब आई0डी0 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व विद्यार्थी घ्यानपूर्वक अपनी डेब आई0डी0 में उल्लेखित अपने नाम, पिता, माता का नाम जन्म तिथि, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आई डी की जाँच अपनी सैकेण्डी, सी0सेण्डी, स्नातक, स्नात्कोत्तर एवं धारित अन्य अंकतालिकाओं से कर लें नियमित विद्यार्थी विश्वविद्यालय से एक ही सत्र में नियमित के साथ दो डिग्री अथवा डिप्लोमा व प्रमाण-पत्र पाठ्यकमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। परिवेश अनन्त चौधरी ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीजे, बीटीएचआई एवं बीएससी तथा स्रातकोत्तर में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षा, राजस्थानी, समाजशास्त्र, भूगोल शामिल हैं। इसके अलावा एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान में भी पीजी कर सकते हैं। साथ ही योगा, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, संस्कृत एवं पर्यटन, जलग्रहण प्रबंधन, कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं प्रबंधन में डिप्लोमा, व फलित ज्योतिष, महात्मा गांधी नरेगा में प्रमाणपत्र के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। गांव एवं तहसील स्तर के छात्रों को रोजगार प्राप्त व्यक्ति कम पढ़ें लिखे व्यक्तियों के लिए पंचायतीराज परियोजना नरेगा मेट एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन विद्यार्थी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। इन संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक छात्र वि0वि0 की वेबसाइट www.vmou.ac.in पर प्रवेश विवरणिका का अध्ययन कर ऑनलाइन प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।






