एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत किया पौधारोपण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में हरित विद्यालय तथा एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में पौधारोपण कर पौधों का संरक्षण तथा संवर्धन का संकल्प लिया गया इस हेतु प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली राजीव शर्मा व समाजसेवी सुरेंद्र डीडवानिया द्वारा प्रदान किए गए पीपल, चंपा और नीम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सुरेंद्र डीडवानिया ने वृक्षारोपण हेतु हमेशा तत्पर रहने और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ रामरतन जाट, नोरतमल बलाई, राजेश जैन, राजेंद्र सिंह मीणा , हिना कौशर विद्यालय के पूर्व स्टाफ बलवीर सिंह मीणा कृष्णकांत मीणा ने वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया। इसी प्रकार शुक्रवार को ग्राम पंचायत आवा में ग्रामीण सेवा शिविर कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने “एक पेड़ मां के नाम” पौधा लगा कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री युवा मोर्चा निहाल सोनी , पटवारी योगेंद्र,नंदकिशोर सोमानी , दुर्गेश प्रजापत उपस्थिति रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *