प्रधानमंत्री मोदी ने 1लाख 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में पचपदरा में किये गए शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिका देवली में सुना गया। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 1लाख 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण। जिसमें 79 हजार करोड़ में राजस्थान रिफाइनरी ,13 हजार करोड़ में जयपुर मेट्रो फेज 2 , के अलावा अन्य विकास कार्य एवं 50000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए । इसके अलावा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा संपूर्ण राजस्थान वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यमुना जल परियोजना एम ओ यू पर भी आभार जताया गया। इस अवसर पर शिवजी राम प्रतिहार, महामंत्री प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, मंत्री मुकेश मीणा, नवनीत धाकड़, संजय सिंहल, बद्री लाल साहू ,भंवर लाल शर्मा, भंवर लाल नायक,सोनू ग्वाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *