देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भामाशाह गणेश रोड देवली निवासी कृष्ण गोपाल कंछल, अंशुल कंछल ,सिद्धार्थ कंछल ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों में सहयोग हेतु 11000 रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल आदि ने दानदाताओं का माल्यार्पण और भगवान गणेश जी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।





