देवली :-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के गंगा गोरिया बालाजी स्थित मंदिर के चल रहे गर्भ गृह निर्माण एवं मंदिर निर्माण कार्य के चलते स्थित बालाजी मंदिर के मुख्य द्वारा को सागवान की लकड़ी से निर्मित करवा कर भक्त द्वारा समर्पित किया गया ।
जानकारी देते हुए पंडित यतेंद्र जोशी ने बताया कि यह द्वार देवली शहर निवासी देवेंद्र मित्तल (CA ) ने अपने पिता स्वर्गीय देवकीनंदन मित्तल (पंसारी) की पुण्यतिथि के उपलक्ष में गंगा गोरिया बालाजी के श्री चरणों में विधि विधान के साथ अर्पित किया। तत्पश्चात आए हुए कारीगरों द्वारा उक्त द्वारा को स्थापित किया गया। बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक इस द्वारा को की शोभा देखते ही बन रही थी।


