दूनी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम,प्रतिभावान छात्राओं को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने किया पुरस्कृत।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सीमा शेर ने बताया कि नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अर्चना देवी बलाई के मुख्य आतिथ्य एवं शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कक्षा 12 की छात्राओं नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने आशु भाषण कविता तथा रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत किए। कक्षा 1 से 12 में प्रत्येक कक्षा से एक एक प्रतिभावान छात्रा को स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। यहां उल्लेख में है कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है इस वर्ष 11 अक्टूबर को रविवार होने के कारण 10 अक्टूबर शनिवार को ही स्थानीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शिवराज बराला, पुरणवीर सिंह चौधरी,आशीष खांडल,विष्णु तिवारी, समाजसेवी योगेन्द्र बलाई, शिक्षाविद्,सत्यनारायण तिवाड़ी,एसएमसी अध्यक्ष लोकेश सेन,उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका, संचालक अशोक शर्मा, मनीषा जैन,महावीर प्रसाद बडगुर्जर,राजेश कुम्हार गिरधारी लाल शर्मा लादू लाल मीणा दिलराम मीणा शोराम गुर्जर संतरा बाई बेरवा संध्या किरण सेन मधु सेन पूजा सेन आदि उपस्थित थे।










