|

बिरसा मुंडा ने सामाजिक एकता और आत्मसम्मान का संदेश दिया:-सत्यनारायण मीना।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय महाविद्यालय, देवली में आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर “जनजातीय गौरव दिवस” बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई I एवं II के सहयोग से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय डॉ प्रो. पूरण मल वर्मा एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य सत्यनारायण मीना ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्षों और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि बिरसा मुंडा ने न केवल अपने समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि सामाजिक एकता और आत्मसम्मान का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का संचालन NSS प्रभारी सहायक आचार्य रविन्द्र कुमार जांगिड एवं सहायक आचार्य रामप्रसाद चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक आचार्य सुमन मीना, सहायक आचार्य निशा मीना, सहायक आचार्य डॉ प्रियंका जैन उपस्थित रहे। निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समाज में अपनाने की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *