पवित्र बनास नदी के तट से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, “बम-बम भोले” के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सावन मास के पहले सोमवार को बोरडा गणेश जी स्थित ​पवित्र बनास नदी के पावन तट से एक भव्य यात्रा का आयोजन अत्यधिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आयोजनकर्ता देवली शहर एवं क्षेत्र की पायल बाई किन्नर गद्दीपति ने बताया कि प्रातः8 से ही बनास के तट पर शिव भक्त पहुंचने लगे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा संकल्प दिलवाकर कांवड़ियों ने बनास नदी का पवित्र जल अपनी कांवड़ों में भरा और गंतव्य के लिए रवाना हुए। ​यह यात्रा गणेश रोड होती हुई, जहाजपुर चुंगी नाके, गुरुद्वारा रोड, सदर बाजार ,ममता सर्कल होती हुई तेजाजी कॉलोनी स्थित नवनिर्मित अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पहली बार कावड़ यात्रा के पहुँचने पर यात्रा स्वागत किया गया एवं कांवड़ियों ने बड़ी श्रद्धा से जय भोले जय भोले के स्वरों की जय गोश् से जल अर्पित किया। ​यात्रा में युवा,महिलाएँ एवं बच्चे कंधे पर भगवा ध्वज और कांवड़ लिए “बोल बम, ताड़ बम” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कांवड़ यात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहाँ स्थानीय लोगों समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। सभी कांवड़ियों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई गई। ​कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया। ​”कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए मुख्य मार्गों पर यातायात डायवर्जन किया गया है। एवं जाब्ता तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *