अँखिया है नेताजी के दर्शन की प्यासी,प्रकट हो जाओ तो यही मथुरा यही काशी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र की जनता ने बड़े अरमानों के साथ भारी मतों से विजयी बनाकर अपना प्रेम न्यौछावर करते हुए नेताजी को जनता की सेवा का मौका दिया था। मगर किसी को कहां पता था कि जीतने के बाद नेताजी में मिस्टर इंडिया के जैसे गायब होने की शक्तियां जाग्रत हो जाएगी। अब नेताजी क्षेत्र में केवल यदा कदा ही प्रकट होते है। वो भी चंद भाग्यशाली मानवों को ही नज़र आते है उसके बाद वापस अपने लोक को चले जाते है। क्षेत्र की जनता से जुड़ी काफी समस्याएं है मगर कहे किससे,कौन सुनेगा इस मासूम जनता की! जिन्होंने एक अच्छा व नेक व्यक्ति समझकर इनको अपना मशीहा चुना था। चलो जनता की तो छोड़ो यहाँ तो पार्टी कार्यकर्ताओं तक के लिए भी साहब के पास समय निकालना दुर्लभ है। पार्टी के लोग भी सबरी माता के जैसे राह तक रहे है और सोच रहे है राम आएंगे तो अंगना सजायेंगे। अब उस युग में तो राम जी आ गए थे मगर इस कलयुग में ये राम कब आएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *