देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 136 वे संस्करण का सीधा प्रसारण सुना। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रधान काबरा, राजेंद्र सिंह राणावत एवं st मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकलेश मीणा का आतिथ्य रहा है। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस एवं कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विज्ञान एवं खेल युवाओ की सफलता, भारत का अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र का कमाल, पर्यावरण एवं समाज के प्रति दायित्व साथ ही स्थानीय उत्पादनों के उपयोग का आहान किया। सभी कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रधान काबरा, राजेंद्र सिंह राणावत, मुकलेश मीणा ने कार्यकर्ताओं से बूथ समिति के निर्माण पर जोर दिया। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, आशीष पंचोली, नंद लाल माली, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल , मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, किशन बेरवा, शिव धाकड़, कुलदीप सेन,महेशअग्रवाल,मोहन बच्चेतियां, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।






