|

विधायक राजेन्द्र गुर्जर कल देवली में,विकास रथ अभियान का होगा समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। वर्तमान सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 13 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक विकास रथ अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी निरन्तरता में दिनांक 25.12.2025 को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नगरपालिका देवली में दोपहर 1.30 बजे विकास रथ अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।

जिसमें विधायक देवली-उनियारा राजेन्द्र गुर्जर भी सम्मिलित होंगे। अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका देवली सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त समापन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल में बनाने में सहयोग प्रदान करें। उल्लेखनीय है की देवली की जनता भी विधायक महोदय का चेहरा देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रही थी उक्त कार्यक्रम के माध्यम से ही सही विधायक साहब से मुखातिब होने का जनता को सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा। जनता इस उपकार को कभी भुला ना सकेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *