बैटरी की दुकान से 15 दिन में दो बार कैमरा चोरी तथा शटर तोड़ने का असफल प्रयास।

­देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड स्थित श्री बालाजी बैट्री के नाम से संचालित दुकान में मात्र 15 दिन में ही दो बार कैमरा चोरी कर लिया गया तथा दोनों बार ही शटर तोड़कर सामान चोरी करने का भी असफल प्रयास किया गया। उक्त मामले में दुकान संचालक मनराज कुमावत ने हनुमान नगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि वह कोटा रोड पर अंकुर हॉस्पिटल के सामने श्री बालाजी बैट्री के नाम से बैट्री की दुकान संचालित करता है। मात्र 15 दिन में ही उसकी दुकान के बाहर लगा हुआ कैमरा दो बार चोरी हो गया है। इस दौरान दुकान का शटर तोड़ने का भी प्रयास किया गया लेकिन शटर नहीं तोड़ पाए। मनराज कुमावत ने शिकायत में बताया कि इन घटनाओं के कारण मेरी दुकान की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है और व्यापार करना चिंताजनक हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *