प्राचीन मन्दिर मे नाग आने से ग्रामीणों मे डर का माहोल।

* बेनपा रघुनाथ जी के मन्दिर मे कल से नागराज….

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के बेनपा ग्राम के श्री रघुनाथ जी के मंदिर में कोबरा ने डेरा जमा रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से भयंकर कोबरा सांप की मंदिर में परिसर में बादशाहत कायम है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।लोग दर्शन करने को जाने से भी कतरा रहे है। कुछ लोग इस सर्प को भगवान का रूप मानकर आस्था की दृष्टि से देख रहे है वही कुछ लोग इससे भयभीत नज़र आ रहे है। कुल मिलाकर ग्रामवासियों में आस्था व भय दोनों तरह की भावना घर कर रही है। इस दौरान रमेश गुर्जर,गोविंद सिंह,हरलाल मीना,प्रधान गुर्जर व पुजारी नंदकिशोर पारासर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *