राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कहारों का झोपड़ा मालेडा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्थानीय विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कहारों का झोपड़ा में छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), मालेडा के चिकित्सा अधिकारी  रमेश चन्द्र मीणा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी श्री मीणा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने, पौष्टिक आहार लेने और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ताकि वे बीमारियों से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को इस उपयोगी जानकारी से लाभान्वित करने के लिए चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *