भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात एवं रक्तदान शिविर की तैयारी बैठक का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा आज प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 135 वा संस्करण का सीधा प्रसारण सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा, ओर आत्मनिर्भरता, युवा ओर स्टार्टअप, पर्यावरण संरक्षण,एवं राष्ट्रनिर्माण ने जन भागीदारी पर जोर दिया। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि देवली शहर के सभी 21 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मन की का सीधा प्रसारण सुना गया है। साथ ही 1 जुलाई को देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया एवं रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संपर्क काआहान किया। इस अवसर पर शहर महामंत्री उमाशंकर खुटेटा, प्रमोद मंगल, पूर्व आई ए एस शिवजीराम प्रतिहार, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश गोयल, यज्ञेश दाधीच, राजेंद्र साहू, मंत्री मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, किशन बेरवा, शिव धाकड़, कुलदीप सेन, सुमित गौतम , प्रकाश चंदेल, नंद सिंह शक्तावत, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *