नगर कांग्रेस कमेटी ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को नगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया है कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों व देश के भविष्य निर्माता युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड व शहर के व्यापारियों के व्यापार के साथ उजाडने जैसा घोर अमानवीय व्यवहार करने व शहर मे व्याप्त पानी-बिजली सड़क की समस्याओं व स्थानीय बस स्टेण्ड व राजकीय उप जिला चिकित्सालय को यथावत शहर मे ही रखने की मांग की गई है। राज्य व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नितियों से आम नागरिक त्रस्त है आये दिन बढते पेट्रोल व गैस की किमतो व खाद्य प्रदार्थो की बढती बेतहाशा मूल्यवृद्धि ने आम जन का जीना मुश्किल कर दिया है।

गरीब बेबस असहाय परिवार जो प्रतिदिन दैनिक मजदूरी कर अपना व अपने परिजनों का पेट पालते है उनके सामने जीवन जीना दूभर हो गया है। ज्ञापन में बताया कि अभी हाल ही में 3 मई 2026 को पूरे देश में आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 जिसमे देश के 22 लाख छात्र-छात्राओं के भविष्य का फैसला होना था। जिसके लिये उक्त छात्र-छात्राऐं दिन-रात कडी मेहनत के साथ सफलता के लिये प्रयासरत थे। उसका पेपर भी भाजपा गठबंधन की सरकार के राज्य महाराष्ट्र से लीक (आउट) होना केन्द्र सरकार की विफलता व साजिश का सबसे बडा उदाहरण है। जिसकी जांच होकर देश के भविष्य निर्माण कर्ता छात्र छात्राओं को राहत पहुंचायी जाना नितांत आवश्यक है।
केन्द्र की भाजना सरकार की विफलता व अनिर्णय जैसी विफल विदेश नितियों के चलते आये दिन बढते पेट्रोल गैस प्रदार्थों की कीमतों में होती बेतहाशा वृद्धि ने आम जन की दैनिक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालते हुये बड़ा संकट खडा कर दिया है तथा राज्य सरकार उक्त वृद्धि मे राज्य कर (वेट) जो कि अन्य पडौसी राज्यों की तुलना मे राज्य का अधिक है को कम कर राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा की गयी वृद्धि को वापस लेकर आमजन को राहत पहुंचाना चाहियें वही आमजन से दूर होती दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं सब्जी आलू, प्याज, तेल, मिर्च मसाला, जैसी वस्तुओ मे केन्द्र व राज्य सरकार की विफल व अनिर्णय जैसी जनविरोधी नितियों से आमजन बेबस व गरीब का जीना दुर्भर हो गया है।

अतः बेतहाशा मूल्य वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर आम नागरिक को राहत पहुंचायी जावें। राज्य सरकार द्वारा समय समय पर शहरी व ग्राम निकायों के चुनाव सम्पन नही करवाये जाने से आज राज्य का हर ग्राम व शहर बिना शासन के दिशाहिन सा प्रतीत हो रहा है। राज्य में कानून व शासन नाम की कोई व्यवस्था नही बची। जिसके परिणाम स्वरूप ग्राम व शहरों में बिजली पानी सडक यातायात की व्यवस्था चरमरा सी गई है। शहर मे पेयजल की भारी समस्या है। बिजली की आंख मिचोली ने आम जन के दैनिक कार्यों को बूरी तरह से प्रभावित किया है। शहर छोटा कस्बा है जिसमे 5 से 10 हजार यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन रहता है लेकिन शहर के बीचो बीच वर्षों पुरानी व्यापारियों के व्यापार का मुख्य स्त्रोत कृषि उपज मण्डी को अनिति जैसे निर्णय से शहर से 10 किलो मीटर दूर स्थापित कर देने से आम व्यापारी का व्यापार उजड सा गया है तथा शहर के व्यापार को भारी क्षति पहुंची है। लगभग 5 बीघा जमीन पर पूर्व मे बनी उक्त कृषि उपज मण्डी का भवन खाली पडी होने से जीर्ण शीर्ण अवस्था का रूप लेती जा रही है। अतः शहर वासियों सहित कांग्रेसजन की पुरजोर मांग है। उक्त पूर्व की कृषि उपज मण्डी मे गौण मण्डी चालू करने तथा अन्य व्यापारिक गतिविधिया सुचारू रूप प्रदान करवाते हुये व्यापारियों को राहत पहुंचायी जावें। राज्य सरकार व स्थानीय टोंक जिले के प्रमुख तहसील देवली के मध्य स्थित स्थानीय बस स्टेण्ड को नजदीकी जिले भीलवाडा की सीमा मे शहर से 10 किलोमीटर दूर कोटा जयपुर हाइवें पर स्थानान्तरित करने की वित्तीय स्वीकृति व आदेश जारी हुये है जिससे आमजन मे भारी रोष व्याप्त है। अतः उक्त आदेश व वित्तीय स्वीकृति को निरस्त करने के आदेश फरमावें। इसी तरह शहर के मध्य स्थिति राजकीय उप जिला चिकित्सालय को भी शहर से 5 किलो मीटर दूर पालिका द्वारा जगह आंवटित कर ले जाया जा रहा है। जो आमजन को शीघ्रताशीघ्र मिल रही चिकित्सा सेवाओं से वंचित करने जैसा अमानीवीय कृत्य है। जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा अतः पालिका द्वारा आवंटित जगह को निरस्त कर वर्तमान चिकित्सालय मे ही चिकित्सा सेवाएँ आमजन को उपलब्ध होने के आदेश प्रदान करावें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि उक्त ज्ञापन की मांगों पर यदि अतिशीघ्र कार्यवाही न करने व आमजन को अविलम्ब रूप से राहत न पहुंचाये जाने पर पार्टी को जन आदोलन के लिये उतारू होना पडेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र व राज्य सरकार, प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालो में नगर कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष सौरभ जिंदल,भीमराज जैन,दिनेश जैन,टीकम सेन,विनोद पुजारी,सत्यनारायण बुलिया,महेंद्र बैरवा,संपत सुवालका,सत्यनारायण सरसडी,राजू ग्वाला,पारस साहू(मोंटी),गोविंद सेन,चांद खा,मो.इदरीश,नीरज शर्मा,मोती लाल ठागरिया,सजग खंडेलवाल,त्रिलोक बैरवा,रोहित चंदेल,राहुल खींची,दीपक सामरिया व मुरारी समेत कई मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *