अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM), राजस्थान विद्यालय शिक्षा खंड देवली के तत्वावधान में आज शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों को आ रही प्रशासनिक और व्यावहारिक बाधाओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन ने एकजुटता से आवाज बुलंद की । इस अवसर पर खंड देवली के अध्यक्ष नवीन गौतम,मंत्री अनिल गौतम,जिला मंत्री भँवर लाल वैष्णव,जिला संगठन मंत्री संगीता सिंह,दिनेश सिंह नरूका,सुरेंद्र कुमार नामा,चंद्र प्रकाश माहेश्वरी,द्वारका प्रसाद मेघवंशी,गोपाल लाल कारपेंटर,भगत सिंह मीणा ,ऊषा रानी गहलोत ,सीमा रानी सहित शिक्षक संघ के कई प्रमुख सदस्य और प्रबुद्ध शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों के गैर-शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाने, आरजीएचएस का स्वरूप पूर्ववत करने ,ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती वापस लेने ,पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने, और विद्यालयों में स्टाफ की कमी जैसी समस्याओं को दूर करने हेतु ध्यान आकर्षित किया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि इन समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *