देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के अटल उद्यान में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, पुलिसकर्मी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी, विद्यार्थी, खिलाड़ी सहित 69 प्रतिभाओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस क्रम में भगवान शर्मा (प्रधानाचार्य राउमावि नासिरदा) खुशबु शर्मा पत्नी आशीष शर्मा अध्यापिका रा उ प्रा वि सारदडा व सुश्री लेखनी गौतम (सुपुत्री मनोज गौतम नासिरदा) व ब्राह्मण समाज के नूर देवली अभिभाषक संघ की ओर से अधिवक्ता संदीप कांटीया को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिला है। देवली पटेल नगर निवासी गिरिराज जोशी को जिलास्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं रिंकू पंचोली उपप्राचार्य पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली व मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर देवली, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र नाथ मिर्धा को स्वतंत्रता दिवस पर समारोह में सम्मानित किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी ने भी पेट्रोल पंप स्थित मुख्य कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। जँहा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। झंडारोहण से पूर्व शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, सहित टीकम चंद सेन,आकाश कंछल पूर्व सेनिक सोहनलाल ने भरतपुर हाऊस स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। तत्पश्चात् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कार्यालय में झंडारोहण किया। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष विनोद पुजारी ने किया।इस मौके पर पीसीसी से अलवर प्रभारी माया सुवालका, ब्लाक अध्यक्ष महादेव मीणा, मोतीलाल ठागरिया, अ हमीद, मुकेश गर्ग, टीकम सेन, सत्यनारायण सरसडी, सत्यनारायण बूलिया, कुन्दन नथेया,भीमराज जैन आकाश कंछल, मोहन सिंह नरुका, शम्मी रंगरेज, शानू अब्बासी, अख्तर उल्ला खान, देवली बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित चौहान, टोंक बाल कल्याण समिति के संदीप कांटिया, विनोद डाबोडिया, त्रिलोक बैरवा, सी आर राम सिंह, राम निवास मीणा,राहुल सुवालका, राजू ग्वाला, सम्पत सुवालका, रमेश गोयल, पंकज नथैया, अम्बा लाल मौर्य, रोहित चंदेल,मुरारी, नरेन्द्र गोयल सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आजादी के दिवानो पर मुकुट सिंह राणावत ने विस्तार से प्रकाश डाला। शहर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मजबूती से एक जुट होकर कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। कार्यकर्ताओ को कमर कस के तैयार रहने को कहा। उधर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आग्रह किया व गोयल हीरो देवली के शोरूम पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नेमी चंद जेन ने ध्वजारोहण किया। अतिथि गणों का आदित्य गोयल,अर्पिता अग्रवाल, ने दुपट्टा पहन कर स्वागत किया इस अवसर पर भीम राज जैन,रामू दिया,विनोद मंगल,विजय नारायण मंगल, पूर्व पार्षद पंकज जैन, हिमांशु गोयल, हीरो शोरूम का स्टाफ मौजूद रहा एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम देवली बस स्टैंड पर 80 वा स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाया गया इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि नवल मंगल देवली बस स्टैंड प्रभारी राकेश शर्मा सहप्रभारी मनिन्दर सिंह सेवानिवृत प्रबंधक यातायात सम्पत सुवालका हिंगलाज सिंह चंद्रभान सिंह ओम लखारा शिवराज साहू अनिल शर्मा हेमराज पवन जैन सोमानी एवं देवली के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










