देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कोटा-अजमेर स्टेट हाइवे मोरला चौराहे (देवली बाईपास) से धुवांला चौराहे तक बजरी वाहनों की पार्किंग के कारण लग रहे जाम से लोग अब त्रस्त हो चुके है। इसको लेकर लोगो ने उपखंड अधिकारी जहाजपुर के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत धुवांला, ग्राम मुंशीपुरा, बारला पोलिया, ऊंचा ग्रामवासी एवं आमजन अब इस समस्या से त्रस्त हो चुके है। कोटा अजमेर स्टेट हाइवे मोरला चौराहे (देवली बाईपास) से धुवांला चौराहे तक बजरी के वाहनों की मुख्य रोड के ऊपर ही पार्किंग कर रखी है और पार्किंग भी उन्होंने पूरे मोरला चौराहे से लेकर धुवांला तक आधे रोड पर पार्किंग कर रखी है जो नियम विरुद्ध है जिससे इस सड़क जाम के कारण, आम नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है स्कूली बच्चों का स्कूल देर से पहुँचना, चिकित्सा आपातकालीन स्थिति में मरीजों का अस्पताल पहुँचना मुश्किल होना, सुबह मजदूर लोगों का अपने कार्य स्थल पर देर से पहुंचना, आदि समस्या का सामना करना पड़ रहा है और एक्सीडेंट का खतरा भी हो रहा है आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं
बजरी के इन वाहनों से धूल मिट्टी उड़ रही है जिसे आम नागरिक के स्वास्थ्य खराब हो रहा है आंखें खराब हो रही है। इन बजरी के वाहनों को रोड पार्किंग से हटाकर 4 दिन में रोड आमजन के लिए खाली करवाने के लिए के लिए पाबंद करें, बजरी के इन वाहनों के कारण अगर कोई दुर्घटना या हादसा हो जाता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अगर इस समस्या का समाधान इन 4 दिनों में नहीं होता है तो हम सभी ग्रामवासी एवं आम जन पांचवें दिन यानि रविवार 21 सितंबर को रोड जाम करेंगे जिसकी भी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालो में प्रेम राज मीना, जयराम मीना, चेतन मीना, अजय मीना, प्रधान मीना, याद राम मीना, रामसिंह मीना, मुकेश मीना सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


