बच्चों व मातृशक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर क्षेत्र के शिव कॉलोनी में बच्चो ,महिलाओं व कॉलोनी वासियों ने कांवड़ यात्रा निकाली। कार्यक्रम संयोजिका शारदा देवी सेन ने बताया कि हनुमान नगर क्षेत्र के शिव कॉलोनी के भक्तों द्वारा जैन कॉलोनी स्थित बालाजी महाराज के मंदिर से कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई जहां पर बच्चे एवं महिलाओं ने प्रेम नगर स्थित ताडकेश्वर महादेवजी को जल अभिषेक के लिये डीजे के साथ भजनों के साथ कावड़ यात्रा निकाली । यात्रा का कॉलोनी में भृमण करवाया गया । जहाँ पर बीच राह में हनुमान नगर नवयुवक मंडल के सदस्यों के द्वारा यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया वहीं आम जूस पिलाकर यात्रा का स्वागत किया वही ताडकेश्वर मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा केले का वितरण किया गया तत्पश्चात मातृशक्ति भजनों पर आनन्द लेते हुए कावड़ यात्रा प्रेम नगर स्थित ताडकेश्वर महादेव जी का मंदिर में पहुंचकर कावड़ियों द्वारा जल अभिषेक किया गया । जल अभिषेक के बाद समस्त भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भोजराज गुर्जर, ऋषि प्रमोद शर्मा, नीरज उपाध्याय चेतन शर्मा, अभिषेक सुवालका, सिद्धार्थ मीणा ,निर्मल जैन ,शंकर सेन, भेरू धाकड़,शिव सिंह मीणा , विजया गुर्जर रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *