देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने देवली के साकेत कॉलोनी निवासी भाजपा नेता एवं पंचायत समिति देवली के पूर्व उपप्रधान सत्यनारायण माहेश्वरी को कोटा-बूंदी जिले के निकाय चुनाव में हिंडोली नगर पालिका का प्रभारी नियुक्त किया है। माहेश्वरी ने इसे लेकर पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी का आभार जताते हुए पार्टी की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने की बात कही है। इसी प्रकार देवली क्षेत्र के चाँदली निवासी व भाजपा देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष सांवरिया बैरागी को कोटा देहात की सुल्तानपुर नगर पालिका का निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।







