समय पर न्यूरोसर्जरी से बच्चे की बची जान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। घटियाली गाँव के छोटे से बच्चे लक्ष्य को ट्रैक्टर की चपेट में आने के बाद गंभीर सिर की चोट के कारण महेश्वरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन में बच्चे के सिर में गंभीर चोट के साथ खोपड़ी की हड्डी टूटकर मस्तिष्क के अंदर धँसी हुई थी। साथ ही मस्तिष्क के अंदर रक्तस्राव यानी ब्रेन हैमरेज भी था। बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी गई। बच्चे की न्यूरोसर्जरी कर खोपड़ी को खोलकर मस्तिष्क तक पहुँचा गया। धँसे हुए हड्डी के टुकड़ों को सावधानीपूर्वक एक-एक करके बाहर निकाला गया तथा मस्तिष्क के अंदर जमा रक्त को भी पूरी तरह हटाया गया। चोट वाले हिस्से की सफाई के बाद ऑपरेशन पूरा किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर है। बच्चा होश में है, रो रहा है और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। ऐसी गंभीर सिर की चोट में समय पर उपचार और तत्काल न्यूरोसर्जिकल हस्तक्षेप अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यदि ऑपरेशन में देरी होती, तो बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। समय पर न्यूरोसर्जन की उपलब्धता और त्वरित उपचार के कारण बच्चे का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जा सका और उसकी जान बचाने में मदद मिली।

 

नगर पालिका चुनाव के चलते बदली श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल डाक निशान यात्रा की तारीख।

31.08.2026 को जाएगी देवली से सांवरिया सेठ के प्रथम डाक निशान यात्रा। यात्रा बावड़ी के बालाजी से प्रातः 8.15 बजे प्रस्थान करेगी जो 1 सितंबर को सांवरिया सेठ पहुंच कर ध्वज अर्पित करेगी। यात्री शुल्क मात्र 501 रूपये रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *