सहायक परियोजना समन्वयक द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में समग्र शिक्षा अभियान टोंक से सहायक परियोजना समन्वयक शिव प्रकाश मीणा प्रथम एवं सहायक परियोजना समन्वयक रामजीलाल मीणा द्वितीय ने विद्यालय का औचक निरिक्षण किया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, एमडीएम, बाल वाटिका, आईसीटी लैब ,ग्रीन हर्बल गार्डन, साइंस लैब ,शौचालय की साफ सफाई, पीने की पानी की उचित व्यवस्थाएं आदि का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा कक्षा कक्ष में चल रहे अध्यापन कार्य का भी निरीक्षण किया विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अंत में स्टाफ मीटिंग लेकर के समस्त स्टाफ को अध्यापन कार्य के साथ-साथ अपने प्रभार (चार्ज/ जिम्मेदारी) से संबंधित कार्यों में मुख्य रूप से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने एवं रिपोर्टिंग करने के साथ ही संसाधनों का सही प्रबंधन और टीम भावना से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *