सक्रिय, जिताऊ,टिकाऊ व सेवाभावी उम्मीदवार को टिकट देना भाजपा की पहली प्राथमिकता:-डाबर।

* टिकट के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पेश की दावेदारी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्थानीय जगदीश धाम में शुक्रवार शाम 4 बजे भारतीय जनता पार्टी देवली शहर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन लिए गए। नगर पालिका चुनाव के प्रभारी अनमोल सिंह तोमर की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। देवली नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए लगभग 150 से अधिक लोगों ने अपनी अर्जी लगाई है। प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने सभी आवेदनों को स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान देवली मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कहा कि पार्टी सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय,जिताऊ,टिकाऊ व सेवाभावी होगा, पार्टी उसे ही टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *