नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की चुनाव प्रबंधन कार्यसमिति की बैठक आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण चुनावी प्रबंधन कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि और नगर पालिका प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा कार्यसमिति के कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी अनमोल सिंह तोमर ने चुनाव के लिए बनी चुनाव कार्यसमिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि ये नगर पालिका चुनाव बिलकुल मजबूती और निष्पक्ष तरीके से लड़ा जाएगा और सभी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाये जिससे देवली में भाजपा का बोर्ड बने। इसके साथ ही प्रभारी ने टिकट के आवेदन कर्ताओं के लिए समय-सीमा तय करते हुए स्पष्ट किया कि जो भी कार्यकर्ता भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है, वह अपना आवेदन 25 अगस्त तक सायं 5:00 बजे तक चुनाव प्रभारी तक पहुंचा देवे। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को सायं 5 बजे के बाद मिलने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस बैठक में देवली नगर निकाय संयोजक राजेंद्र राणावत, शहर मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर और मंडल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *