रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय देवली शाखा विवेकानंद कॉलोनी पर धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण जयपुर से पधारी राज योगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रकला दीदी थी जो की वैशाली नगर जयपुर की इंचार्ज होने के साथ-साथ एक प्रखर वक्ता भी है ने बताया कि सही मायने में रक्षाबंधन का महत्व पांचो विकारों का त्यागकर परमात्मा की स्मृति में रहना ही है क्योंकि तभी ईश्वर संसार की सभी परिस्थितियों में हमारी रक्षा करने हेतु सदा उपस्थित रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर राम सिंह शक्तावत, कुचलवाड़ा मय टीम के उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर रोशन अली, वरिष्ठ चिकित्सक राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय ने की। कार्यक्रम में सर्व पधारे भाई-बहनों को ईश्वरीय राखी बांधी गई तथा अंत में प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *