देवली में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा’ विषय पर एक-दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय महाविद्यालय, देवली में शनिवार को ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा’ विषय पर एक-दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। ​यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन, ‘नई किरण’ नशा-मुक्ति केंद्र की नोडल प्रभारी निकिता वर्मा, तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी (इकाई प्रथम) व दिनेश कुमार मीणा (इकाई द्वितीय) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ​कार्यशाला में पतंजलि योग देवली के तहसील प्रभारी और मुख्य वक्ता युवराज कुमार प्रजापत ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने प्राणायाम व सरल आसनों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, अवसाद से निपटने और नशा रोकथाम के व्यावहारिक उपाय बताए। व्याख्यान के दौरान उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति के सामाजिक कारणों तथा इसमें परिवार व समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला। ​इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव-मुक्त वातावरण में पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी और बताया कि नशा-रोकथाम हेतु संस्थागत स्तर पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ​कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न शंकाओं व प्रश्नों का समाधान मुख्य वक्ता से प्राप्त किया। कार्यशाला के आयोजन में ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ की सदस्य प्रियंका शर्मा का भी सक्रिय सहयोग रहा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *