देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में हज़रत मुहम्मद सल्लाहू अलैहिवस्सलम की यौमे पैदाइश (जन्म दिवस) _ वफ़ात ( निर्वाण) के मुबारक मौके पर देवली शहर में मुस्लिम समाज द्वारा “जूलूस _ए _मोहम्मदी” निकाला जायेगा। यह आयोजन पैगंबर ए कायनात के 1501 वर्ष पूर्ण होने पर निकाला जा रहा है। जूलूस की विधिवत् शुरुआत 26 अगस्त बुधवार को सुबह फ़ज़र की नमाज़ के साथ कुरआन ख्वानी ( कुरआन के पठन से ) से होंगा। शाही ज़ामा मस्जिद से जूलूस ममता सर्किल, छतरी चौराहे से होते हुए हज़रत पहलवान शाह बाबा की मज़ार शरीफ़ पर पहुंचेगा। इसी क्रम में कोटा रोड, एजेंसी एरिया से, बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी आदि से भी जूलूस के रूप में शामिल होगे। इस्लामिक उलेमाओं विद्वानों द्वारा हजरत मुहम्मद साहब की सीरत ए मुस्तफा (जीवनी) पर रौशनी डाली जाएगी। 27 अगस्त को शाही ज़ामा मस्जिद के चौक में जलसा ए सीरतुन्नबी प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा । यह प्रोग्राम अंजुमन कमेटी ज़ामा मस्जिद के तहत आयोजित किया जाएगा अध्यक्षता सदर अ. खालिक अब्बासी करेंगे। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस हारून अंसारी देवली द्वारा दी गई है।





