देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय टोंक के निर्देशानुसार स्थानीय संघ देवली में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर एवं तृतीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के 124 स्काउट गाइड में भाग लिया जिसमें 104 स्काउट गाइड 18 रेंजर एवं दो रोवर ने भाग लिया जिसका समापन मंगलवार को स्थानीय संघ मुख्यालय पर ध्वजावरोहण कर शिविर का समापन किया संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि रात्रि में विशाल कैंप फायर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि इंदुबाला मंगल,विशिष्ट अतिथि नवल किशोर मंगल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी,प्रभारी कमिश्नर गाइड एवं अनीता लाठी रहे। कैंप फेयर में स्काउट गाइड ने शानदार संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।प्रशिक्षण शिविर में सभी स्काउट गाइड को लोक बुक, पाठ्यक्रम,गैजेट्स, स्काउट आंदोलन-इतिहास,आदि की जानकारी दी गई,31 अगस्त तक सभी के राज्य पुरस्कार फार्म ऑन लाइन किए जाएंगे।
इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक खेमराज मीणा,झिलमवती,लाड बाई शर्मा,ज्योति सांसी,मुकेश प्रजापति, पवन सेन,गणपत सिंह ,कमलेश नागवंश,इंद्र जीत आदि रहे।






