देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश अनुसार प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत भाजपा विधि प्रकोष्ट राजस्थान के द्वारा नगर निकाय चुनाव 2026 में पार्टी प्रत्याशियों की विधिक सहायता हेतु विधि प्रकोष्ट द्वारा अधिवक्ता बंशी लाल कलवार एडवोकेट को नगर निकाय देवली में सह-संयोजक के पद पर तथा अजीत सिंह को संयोजक के पद पर नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ट सौरभ सारस्वत का आभार व्यक्त किया है।






