देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। समस्त टैक्सी स्टैंड देवली की ओर से प्रथम ‘डाक निशान यात्रा’ का आयोजन 26 अगस्त, बुधवार को किया जाएगा। यह धार्मिक यात्रा बोहडा गणेश जी मंदिर से रवाना होकर बीसलपुर महादेव तक जाएगी।
आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:
स्थान: बोंहडा गणेश जी मंदिर से बीसलपुर महादेव
दिनांक व दिन: 26 अगस्त (बुधवार)
समय: सुबह 07:15 बजे
आयोजकों एवं देवली के समस्त टैक्सी चालकों द्वारा श्रद्धालुओं और साथी चालकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक यात्रा में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है।





