देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवलिया सेठ प्रथम पदयात्रा मण्डल, देवली के तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त रविवार को विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा रविवार प्रातः 10:15 बजे चर्च रोड स्थित बाबा रामदेव मन्दिर से प्रस्थान करेगी। यात्रा का समापन कुंचलवाड़ा रोड, देवली स्थित सांवलिया सेठ मन्दिर पर होगा जहाँ दोपहर 3:00 बजे विधि-विधान के साथ ध्वज चढ़ाया जाएगा। मण्डल की ओर से सभी पदयात्रियों के लिए महाप्रसाद (भोजन) की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर भक्ति एवं सेवा भाव के साथ इस पुण्य यात्रा का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण एवं मण्डल पदाधिकारी:
प्रस्थान: 30 अगस्त 2026 (रविवार), प्रातः 10:15 बजे (स्थान: बाबा रामदेव मन्दिर, चर्च रोड, देवली)
ध्वजारोहण एवं प्रसादी: दोपहर 3:00 बजे (स्थान: सांवलिया सेठ मन्दिर, कुंचलवाड़ा रोड, देवली)
प्रमुख पदाधिकारी:
संरक्षक: ठा. रामसिंह शक्तावत
अध्यक्ष: सम्पत सुवालका
उपाध्यक्ष: रामपाल माली, रोहित मामा
महामंत्री: केपी सिंह नरुका, अमित मंगल
मंत्री: नन्दकिशोर कुमावत, दीपक सेठी
संस्कृतिक मंत्री: बबलू राव
कोषाध्यक्ष: पंकज सिंघल
व्यवस्था प्रमुख: सत्यनारायण सेन, मनीष पराशर
यात्रा संचालक:अजय मेवाड़ा।







