देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। एसीबीईओ द्वितीय चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार शर्मा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक शंकर लाल मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों के शैक्षिक स्तर, एफएलएन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की दक्षताओं और एफएलएन कार्य पुस्तिकाओं में बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जांच की। जांच में विद्यालय का शैक्षिक स्तर ठीक मिला। कक्षा 3 से 5 तक के अधिकांश बच्चे अच्छी तरह से पढ़ना-लिखना जानते हैं। विद्यालय में पुस्तकालय की पुस्तकों पर भी नियमित रूप से कार्य करवाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ कहानियां और कविताएं भी सुनाईं। अंत में अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि एफएलएन कार्य पुस्तिकाओं में बच्चों से नियमित रूप से कार्य करवाया जाए और उसकी रोजाना जांच की जाए।





