खबर का असर…..देवली शहर में हुई चाइनीज़ मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर हुई कार्यवाही।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। चाइनीज़ मांझे पर जब्ती की कार्यवाही को लेकर आखिरकार प्रसाशन हरकत में आ ही गया। जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना की खबर देवली खबर एक्सप्रेस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित हुई जिसके बाद देवली नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के निर्देशन पर शहर की विभिन्न दुकानों पर कार्यवाही हुई जिन पर से चाइनीस माझा जप्त किया गया। जिसमे मुख्य रूप से पुलिस थाने के सामने गांधी पार्क की गली में स्थित मामा पतंग सेंटर जो कि चाइनीज़ मांझा बिकने का बड़ा हब है जहाँ पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित माझा पाया गया। वहीं शहर की अन्य दुकानों पर भी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस दौरान सहायक अभियंता सुमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रियांशु विजय, एस आई कुलदीप सिंह शक्तावत, जमादार विकास अजयपाल अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता सुमित कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर शहर की सभी पतंग की दुकानों पर कार्यवाही की गई साथ ही चेतावनी दी गई कि मकर संक्रांति तक कभी भी चाइनीज मांझे को लेकर तलाशी ली जा सकती हे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *