देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आयुष आरोग्यम पंचकर्म प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र सी35 पटेल नगर देवली की ओर से महावीर उद्यान ओर अटल उद्यान में एंटीवायरल क्वॉथ का मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए काढ़ा पीलाया और स्वस्थ जीवन के लिए आने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। वैद्य युवराज कुमार ने बताया कि यदि इस समय आयुर्वेदिक काढ़ा का प्रयोग किया जावे तो बुखार, मियादी बुखार पीलिया, जुखाम, खासी जैसी मौसमी बीमारियो से बचा जा सकता है इस कार्य में भगत सिंह शाखा प्रबंधक गोविंद गुप्ता और उनकी टीम का सहयोग रहा।



