सखी सहेली ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सखी सहेली शाखा देवली द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवली पुलिस थाने में जाकर पुलिस थाना अधिकारी एसएचओ प्रीति रत्नू सहित पूरे थाना स्टाफ एवं कालिका टीम में रजिया बानो व सभी बहनों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि सखी सहेली शाखा ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, श्रीफल भेंट किया तथा मुंह मीठा करवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मोनिका सुराणा ने बताया कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए त्योहारों पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं और अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना पाते। ऐसे में उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उन्हें परिवार जैसा अपनापन देना ही इस आयोजन का उद्देश्य रहा। इसके माध्यम से सखी सहेली शाखा ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया इस अवसर पर नीलम मनचंदा मोनिका जैन और निधि जैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *