विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आज उप जिला चिकित्सालय देवली के कार्यालय खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवली के मीटिंग हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में रक्त संग्रहण के लिए जिला चिकित्सालय टोंक की ब्लड बैंक टीम पहुंची। शिविर के दौरान कुल 34 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह, डॉ. प्रतीक सिंह, डॉ. कपिल गौतम, सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में जीतमल मीना, रासबिहारी शर्मा, धनेश वर्मा, पंकज चौहान, शैतान माली एवं पवन पाटनी जितेंद्र कुमार नामा एवं अर्जुन गुर्जर शामिल रहे। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। रहे। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *