देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। केकड़ी में भारत विकास परिषद द्वारा रोटरी क्लब जयपुर मेंजेस्टी के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर 4 अक्टूबर 2026 को प्रेम मैरिज गार्डन में लगाया जा रहा है, शिविर प्रभारी महेश मंत्री ने बताया कि इस हाथ का निर्माण अमेरिका के ऐलन मीडोज प्रोस्थेटिक हैंड फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, यह हाथ अत्यंत मजबूत होता है इसे लगाने के बाद लगभग 4 किलो से 5 किलो वजन उठाया जा सकता है इस हाथ की तीन उंगलियां स्थाई है जबकि दो उंगलियां हिलाई जा सकती है। इस हाथ के लगने के बाद साइकिल चलाना हल्का वजन उठाने, महिलाओं द्वारा रसोई व घर के अन्य कार्य आसानी से किये जा सकते हैं इस हाथ का वजन मात्र 400 ग्राम है।





