|

ईमानदारी का परिचय,लावारिस मिला मोबाइल असल मालिक को लौटाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज के इस मतलबी दौर में भी कुछ लोगो के जहन में ईमानदारी अभी जिंदा है। गौरतलब है कि सिद्धिविनायक कार डेकोर के मालिक सतवाडा ग्राम निवासी अमित शर्मा अपने गाँव से देवली आ रहे थे तभी उनको रास्ते मे जयपुर रोड पर एक मोबाइल गिरा हुआ मिला उन्होंने मोबाइल उठाया कुछ देर बाद इस पर फोन आया तो उसने बताया गया कि मैं पनवाड़ निवासी सुमित नामा बोल रहा हूं और यह मोबाइल मेरा है फिर अमित बोला की दुकान पर आकर ले लो तो उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए सुमित को मोबाइल वापस सौंप दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *