देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, देवली में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस शिवजीराम प्रतिहार, एसीबीईओ चंद्रप्रकाश माहेश्वरी एवं आर.पी. सुनील जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा एवं सीनियर स्टाफ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के इन महान व्यक्तित्वों का जीवन विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, सीनियर स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।इशी प्रकार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ईधर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मोके पर कांग्रेस कार्यालय में कई आयोजित कार्यक्रम आयोजित किये गए।







