केपी सिंह नरूका के अपने पैतृक गांव गेरोटी में जोरदार स्वागत।

* भाजपा की संभावित प्रत्याशी रेखा मीणा का भी हुआ स्वागत…..

 

देवली/गेरोटी:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 से निर्वाचित पार्षद केपी सिंह नरूका के अपने पैतृक गांव गेरोटी में प्रथम बार आगमन पर ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं रेखा मीणा भी मौजूद रहीं। गांव में दोनों के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान रेखा मीणा के आगामी चुनाव को लेकर भी ग्रामीणों से संवाद हुआ और स्थानीय लोगों ने अपनी बात एवं क्षेत्र से जुड़े मुद्दे सामने रखे। केपी सिंह नरूका ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गेरोटी गांव से उनका हमेशा से आत्मीय जुड़ाव रहा है और गांववासियों का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए महत्वपूर्ण है। वहीं रेखा मीणा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं को जाना तथा भविष्य में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर ग्रामीणों सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *