टीबी के लक्षण, जांच और निःशुल्क उपचार की जानकारी देंगे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। 💯 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवली गांव पर अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की मदद से vulnerable population के छाती के एक्स-रे किए जाएंगे, जिसे लेकर रीको इंडस्ट्रीज एरिया संगठन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल देवली द्वारा रिको एरिया के सभी श्रमिकों के लिए आस्वस्थ किया एवं टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान संभव हो सके। ग्रामीणों एवं श्रमिकों को जांच के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डॉ हिमांशु मित्तल जिला क्षय रोग अधिकारी के आदेश अनुसार कल दिनांक 27.05.2026 को टीम द्वारा सुबह 7 बजे से कैंप लगाकर मौके पर ही एक्स-रे किये जायेंगे जिससे संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए चिन्हित किया जा सके बैटरी से चलने वाली मशीन के कारण दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए लोगों की भी जांच आसानी से हो सके। टीम में नर्सिंग ऑफिसर रमेश कुमार माली,संतोष कुमारी, सीएचओ भरत सिंह, सविता , एएनएम, कौशल्या रैगर, कमलेश मीणा, स्वाति,रेडियोग्राफर विक्रम सिंह, पंकज तथा समस्त आशा सहयोगिनीया उपस्थित रहेंगी। डॉ मनीष लोधी खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवली द्वारा लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और निःशुल्क उपचार की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *