एजेंसी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को किया दुरुस्त।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखंड देवली द्वारा एजेंसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तत्परता से पूरा किया गया। एजेंसी क्षेत्र में लगभग 15 फीट लंबी पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर विभागीय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया। सहायक अभियंता श्री नितिन जैन के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता श्रीमती सुमित्रा मीणा के समन्वय से फिटर श्री विजय सिसोदिया एवं तकनीकी टीम द्वारा लगातार दो दिनों तक दिन-रात अथक प्रयास कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत की गई। टीम द्वारा मौके पर रहकर आवश्यक तकनीकी कार्यवाही करते हुए पाइपलाइन को दुरुस्त किया गया, जिससे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पुनः सुचारू हो सकी। विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में तकनीकी टीम द्वारा मौके पर रहकर किए गए त्वरित एवं समन्वित प्रयासों से क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या से शीघ्र राहत मिली।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं आमजन को सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।







