देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगरीय निकायों में दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं समूह की शहरी महिलाओं का सम्मान समारोह “शक्तिवन्दन” कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश प्रदान किये
जहां उक्त निर्देशों की पालना में नगरपालिका देवली द्वारा अटल उद्यान के पीछे स्थित टीनशेड प्लेटफार्म पर “शक्तिवन्दन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी छगन लाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सौरभ जिन्दल उपाध्यक्ष नगरपालिका देवली, संजय सिंहल पार्षद, भीमराज जैन पार्षद, रामनिवास मीणा पार्षद, रोहित बैरवा सी.ओ., कमल टेलर आर.ओ.,विकास गौतम सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाऐं उपस्थित रही।