सफाई कर्मचारियों से केवल सफाई से जुड़े ही कार्य करवाये जाये,सौंपा ज्ञापन।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को राजस्थान सफाई मजदूर संघ राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष देवली निवासी ललित तेजी ने नगरपालिका देवली के अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई के अलावा अन्य कार्यो जैसे रंगोली,लाइनिंग के कार्य नही करवाये जाये व सफाई से जुड़ा जो कार्य होता है केवल वही करवाया जाए।






