नवरात्रा व दशहरा पर रसोई का नया अंदाज: भारतगैस ने पेश किया ‘Bharatgas Lite Zip’ 10 kg सिलेंडेर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। त्योंहारों के इस पावन अवसर पर भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) ने रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक खास सौगात पेश की है। नवरात्रा व दशहरा के शुभ अवसर पर भारतगैस द्वारा नया ‘Bharatgas Lite Zip’ कम्पोजिट सिलेंडेर लॉन्च किया गया है, जो आधुनिक तकनीक और सुविधायुक्त फीचर्स से लैस है। इस सिलेंडर की ​मुख्य विशेषताएं ​उठाने में आसान (50% हल्का): यह सिलेंडेर सामान्य सिलेंडेर की तुलना में 50% हल्का है, जिससे इसे उठाना और खिसकाना बेहद आसान हो जाता है।
​वहीं ग्राहकों को बुकिंग के मात्र 4 घंटे के भीतर सिलेंडेर की डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। इसमें पारदर्शी/विशेष स्तर का इंडिकेटर दिया गया है, जिससे सिलेंडेर में बची गैस की मात्रा का आसानी से पता लगाया जा सकता है व आधुनिक तकनीक से निर्मित यह सिलेंडेर अधिक सुरक्षित और टिकाऊ है। मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के जनरल मैनेजर पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 किलोग्राम क्षमता वाले इस नए सिलेंडेर के लिए नए गैस कनेक्शन की प्रक्रिया तुरंत उपलब्ध है। आज  कनेक्सन वितरण के साथ मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स देवली में इसकी शुरुवात की गई।


​

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *