Deolikhabarexpress

पेयजल के लिए दर दर भटक रहें है नेगड़िया वासी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजमहल फिल्टर प्लांट की तन में बसे नेगड़िया ग्राम में विगत कई वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। नेगड़िया वासियों का कहना है कि वर्षों पहले डाली गईं पेयजल पाइपलाइन विभागीय उदासीनता व अनदेखी के कारण चालू नहीं होने से ग्राम में पीने के पानी की समस्या लम्बे समय से बनी हुई है बीसलपुर के नजदीक राजमहल फिल्टर प्लांट के नजदीक बसे होने के बाद भी नेगड़िया ग्राम में पेयजल नहीं पहुंच रहा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर दराज भटकना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया की गांव की आधी आबादी में तो अभी तक घर घर नल कनेक्शन भी नहीं हुए है बीसलपुर के नजदीक होने के बावजूद पेयजल घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त है समय पर पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होने पर जलदाय विभाग कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top