रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का हुआ शुभारंभ,कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शहरी शंकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राध्यापक एवं समाजसेवी संतोष शर्मा रही। कार्यक्रम प्रभारी मधु सेन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए यह विशेष रूप से सामूहिक शिक्षण के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने का अच्छा प्रयास साबित होगा।यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य रीड ए थॉन सामूहिक पठन गतिविधि के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को पुस्तक पठन के साथ कहानी,कविता आदि कहने में दक्षता हासिल करवाना है। यह कार्यक्रम 29 जुलाई 2026 गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ होकर 16 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपनी कविताएं और कहानियां प्रस्तुत कर तालिया बटोरी और आधे घंटे तक सामूहिक रूप से पठन और वाचन कार्य किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, प्राध्यापक लादू लाल मीणा, गंगाराम अटल, पुस्तकालय अध्यक्ष तेजकरण अटोलिया, शिक्षक हेमराज चौधरी संध्या किरण सेन रेखा मीणा, श्वेता माथुर,सादिया बानो छात्रों के अभिभावक सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज स्थानीय विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विद्यालय स्तर पर “Mission-padho Rajasthan” कार्यक्रम के तहत Read A Thon गतिविधि का आयोजन प्रातः 11 से 11:30 तक करवाया गया , जिसमें कक्षा 1 से 8 तक उपस्थित समस्त विद्यार्थी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि अभिभावको ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि और आदत को विकसित करना है, विद्यार्थियों में चिंतन एवं तर्क क्षमता को बढ़ाने का अवसर उपलब्ध करवाना है इसके साथ ही विद्यार्थियों में धारा प्रवाह पठन और पढ़कर समझने की कौशल को विकसित करना है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *