डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं पर फब्तियां कसने एवं अभद्र कमेंट्स करने पर युवक गिरफ्तार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पुलिस अधीक्षक  के आदेश अनुसार “शक्ति सुरक्षा अभियान”  के तहत रात्रि में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान दिनांक 15.10.26 को महिलाओं एवं बालिकाओं पर फब्तियां कसने तथा अभद्र कमेंट्स करने के मामले में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल पुत्र राजपाल वर्मा, उम्र 19 वर्ष, जाति रेगर, निवासी राजमहल, थाना दूनी, जिला टोंक के रूप में हुई है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर 112 नंबर पर तुरंत सूचना दें 1090 पर कॉल करें आपके नजदीकी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को सूचित करें वह राजकोप सिटी जाने एप की मदद ले।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *